खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्शन, एप्पल, फेसबुक के संस्थापक व विराट-अनुष्का समेत कई सितारे हैं बाबा के भक्त

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज  30 मई को भवाली स्थित कैंची धाम मंदिर के दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले देश ही नहीं बल्कि विदेशों की महान हस्तियां बाबा के दर्शनों को उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित बाबा नीम करौली के आश्रम कैंचीधाम के दर्शन कर चुके है। उत्तराखंड के कुमाऊं में ही नहीं पूरे उत्तराखंड में बाबा के चमत्कारों को देख चुका है। उनके आगमन पर पुलिस ने हल्द्वानी से लेकर नैनीताल और भवाली तक रूट डायवर्जन किया है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि गुरूवार को रूट डायवर्जन सुबह 9 बजे से वीवीआईपी के वापस जाने तक लागू रहेगा।

बाबा नीम करौली के भक्तों में न सिर्फ आम लोग बल्कि देश-दुनियां की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं। एप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स, फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग, हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स, क्रिकेटर विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, चंकी पांडे, कॉमेडियन भारती समेत फिल्मी दुनियां और खेल के कई सितारे भी नीम करोली बाबा के दर्शन कर चुके हैं। बता दें कि साल 1974-76 के बीच एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स आध्यात्मिक यात्रा के लिए भारत पहुंचे थे। हालांकि जब तक स्टीव जॉब्स कैंची धाम पहुंचते बाबा समाधि ले चुके थे।

स्टीव को कैंचीधाम से मिला एप्पल का लोगो  बताया जाता है कि स्टीव को एप्पल के लोगो का आइडिया कैंची धाम आश्रम से ही मिला था। कहते हैं कि बाबा नीम करोली को सेब बहुत पसंद थे और वह बड़े चाव से सेब खाया करते थे। इसी कारण स्टीव जॉब्स ने अपनी कंपनी यानी की एप्पल के 
लोगो के लिए कटा हुआ एप्पल चुना था। कैंची धाम आश्रम आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। इसी तरह जब मार्क जुकरबर्ग फेसबुक को बेचने पर काफी असमंजस में थे। तब स्टीव जॉब्स ने जुकरबर्ग को भारत की आध्यात्मिक यात्रा पर जाने की सलाह दी।

बाबा के धाम से मार्क जुकरबर्ग को मिला फेसबुक आइडिया जिसके बाद मार्क जुकरबर्ग एक महीने के दौरे पर जब भारत पहुंचे तो वह दो दिन कैंची धाम आश्रम में ठहरे थे। वहीं हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट भी अपने करियर में काफी परेशान चल रही थीं। तभी वह एक फिल्म ईट, प्रे, लव की शूटिंग के 
लिए भारत आई थीं। बताया जाता है कि एक्ट्रेस बाबा की तस्वीर देख इतना प्रभावित हुई थीं कि उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया था। मार्क जकरबर्ग ने पीएम मोदी से एक टाउन हॉल मीटिंग के दौरान कहा था, ‘ उन्होंने (जॉब्स) ने मुझसे कहा कि कंपनी के मिशन के रूप में मैं जो मानता हूं, उससे दोबारा जुड़ने के लिए मुझे इस मंदिर का दौरा करना चाहिए,
 जहां वह भारत में गए थे, जब वह ऐपल चाहते थे और इसके भविष्य के बारे में सोच रहे थे। ‘इसलिए मैं गया और मैंने लगभग एक महीने तक यात्रा की, और लोगों को देखा, कि लोग कैसे जुड़े हुए थे, और यह महसूस करने का मौका मिला कि अगर हर किसी के पास जुड़ने की मजबूत क्षमता हो तो दुनिया कितनी बेहतर हो सकती है मेरे लिए इस बात का महत्व प्रबल हो गया कि हम क्या कर हैं 
और ये कुछ ऐसा है जिसे मैंने पिछले 10 वर्षों में हमेशा याद रखा है क्योंकि हमने फेसबुक का निर्माण किया है। कैंची धाम में बाबा के दर्शनों के बाद जुकरबर्ग ने फेसबुक की स्थापना की थी, जो बात उन्होंने पीएम मोदी से भी शेयर की।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!