हरिद्वार
हरिद्वार की खबरें
-
हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
कुंभ से पहले मकर संक्रांति स्नान पर्व पर देशभर से आए सात लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। हरकी पैड़ी समेत सभी प्रमुख घाटों पर गुरुवार को तड़के से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सुबह कोहरा और कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। मकर संक्रांति के इस स्नान को महाकुंभ का पूर्वाभ्यास भी माना जा रहा था। कुमाऊं और गढ़वाल से श्रद्धालु देव डोलियां लेकर पहुंचे। ढोल और दमाऊ की थाप पर श्रद्धालुओं ने अपनी आराध्य देवी और देवताओं को गंगा स्नान कराया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तिल, उड़द की दाल की खिचड़ी दान की मुंडन,…
-
हरिद्वार कुंभ मेला चलेगा 48 दिन
हरिद्वार में 2021 में होने जा रहे कुंभ का आयोजन इस बार केवल 48 दिन का ही होगा। सरकार उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कुंभ का आयोजन मुख्य तौर पर मार्च से अप्रैल के बीच किया जाएगा। सरकार फरवरी अंत में मेले की विधिवत अधिसूचना जारी करेगी। कोरोना वायरस को लेकर सरकार ने इसकी तैयारी की है। शासन ने कुंभ मेला 2021 के कोविड केयर सेंटर, सर्विलांस सिस्टम और चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की खरीद के लिए 14 करोड़ 29 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने आगामी कुंभ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी की। पदाधिकारियों…
-
कोरोना के निवारण के लिए हुआ बगुलामुखी महायज्ञ का आयोजन
कोरोना बीमारी के हाहाकार से पूरा विश्व हलकान है , भारत मे भी कोरोना का आंकड़ा लाखों में है , इसी त्रासदी के चलते आज रूड़की में श्री कृष्ण वैदिक संस्थान में आचार्य लोकेश शास्त्री ने संक्रमण दोष निवारण को लेकर बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया जिसमें अर्चक महासभा के अध्यक्ष आचार्य रजनीश शास्त्री,उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य रमेश सेमवाल व दर्जनों पुरोहितों ने महायज्ञ में आहुति दी और देश में संक्रमण से मुक्ति की कामना की। कार्यक्रम में मेयर गौरव गोयल ने भी यज्ञ में आहुति दी। आचार्य लोकेश शास्त्री ने कहा कि उनके संस्थान पर आज पुरोहितों ने महायज्ञ किया है जिसमें जनप्रतिनिधियों व शहर के लोगों…
-
हरिद्वार कुम्भ 2021 – महाकुंभ में शाही स्नान की तिथिया जारी
हरिद्वार: हरिद्वार महाकुम्भ के लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है। इस महाकुंभ में शाही स्नान की तिथियों को जारी कर दिया गया है। दरअसल, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री हरिगिरि, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने मिल कर शाही स्नान की तिथियां घोषित कीं। तय हुआ -पहला शाही स्नान 11 मार्च 2021 को आयोजित होगा। उस दिन महाशिवरात्रि भी है। -वहीं दूसरा शाही स्नान 12 अप्रैल को सोमवती अमावस्या को होगा। 14 अप्रैल को बैसाखी मेष पूर्णिमा में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगायेंगे। -चौथा और आखिरी शाही स्नान 27 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा पर होगा। इसके अलावा गंगा सभा की ओर…
-
चैंपियन ने अपना विवादित ऑडियो वायरल होने के बाद जताया खेद, जानिये क्या कहा
अक्सर विवादों में रहने वाले भाजपा विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने ऑडियो वायरल मामले को लेकर लिखित में खेद जताया है। चैंपियन का कहना है कि उनका आशय अभाविप या उसके कार्यकर्ताओं को बुरा-भला कहने का नहीं था। खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का विवादों से पुराना नाता रहा है। अब वो फिर सुर्खियों में गुरुवार को वायरल हुए एक ऑडियो की वजह से आए हैं। इस ऑडियो में विधायक यह आडियो विधायक और अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के बीच बातचीत का बताया गया, जिसमें विधायक फोन पर अभाविप संगठन पदाधिकारी को फटकार लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लक्सर के राजकीय महाविद्यालय में धरने पर बैठे…