हरिद्वार कुम्भ 2021 – महाकुंभ में शाही स्नान की तिथिया जारी
हरिद्वार: हरिद्वार महाकुम्भ के लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है। इस महाकुंभ में शाही स्नान की तिथियों को जारी कर दिया गया है। दरअसल, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री हरिगिरि, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने मिल कर शाही स्नान की तिथियां घोषित कीं। तय हुआ
-पहला शाही स्नान 11 मार्च 2021 को आयोजित होगा। उस दिन महाशिवरात्रि भी है।
-वहीं दूसरा शाही स्नान 12 अप्रैल को सोमवती अमावस्या को होगा।
14 अप्रैल को बैसाखी मेष पूर्णिमा में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगायेंगे।
-चौथा और आखिरी शाही स्नान 27 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा पर होगा।
इसके अलावा गंगा सभा की ओर से होने वाले मुख्य स्नानों की तिथियां भी इस दौरान घोषित की गईं। इसका सभी संतों और अधिकारियों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
14 जनवरी – मकर संक्रांति
11 फरवरी -मौनी अमावस्या
13 फरवरी – वसंत पंचमी
27 फरवरी -माघ पूर्णिमा
13 अप्रैल – नव संवत्सर