बागेश्वर
बागेश्वर की खबरें
-
पहाड़ के सरकारी स्कूल की धमक | 40 बच्चों का Army School में चयन| Kapkot Uttarakhand
बागेश्वर का राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय #कपकोट लगातार कमाल कर रहा है। पहाड़ के इस स्कूल से एक साथ 40 बच्चों का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चयन हुआ है। गणित में एक बच्चे ने 150 में से 150 नंबर हासिल किए। ये सब संभव हुआ है प्रधानाचार्य खयाली दत्त शर्मा की कड़ी तपस्या से। तैयारी के लिए यहां रात 9 बजे तक भी क्लास चलाई जाती हैं। यह स्कूल अब पीएमश्री स्कूल बनाया गया है।
-
अर्थ एवं संख्याधिकारी की परीक्षा में टॉप पर रहे मुकेश
गरुड़ (बागेश्वर)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अर्थ एवं संख्याधिकारी की मुख्य परीक्षा में गरुड़ के मुकेश नेगी ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उनके चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। गरुड़ ब्लॉक के चनोली गांव निवासी मुकेश नेगी का इससे पूर्व लोअर पीसीएस में चयन हो चुका था। वह तीन वर्ष तक शिक्षा विभाग में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता रह चुके हैं। उनके पिता जगदीश सिंह नेगी सेना के अवकाश प्राप्त जेसीओ हैं, जबकि मां गृहणी हैं।
-
कोहरे के आगोश में बागेश्वर
बागेश्वर नगर पिछले कई दिनों से लगातार कोहरे की आगोश में है। लग रहा है सूरज की किरणे मंद पद गई ठण्ड और ठिठुरन बढ़ गई है। लोग ठंड से बेहाल हो गए हैं पहाड़ी से सटे गांवों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। बारिश नहीं होने से किसानों के माथे पर चिता की लकीरें साफ दिखने लगी हैं। जाड़ों में इस बार औसतन बारिश कम हुई है। अभी तक पांच मिमी बारिश ही रिकार्ड की गई है। जिससे सूखी ठंड पड़ रही है। सुखी ठण्ड से आम जन की दिक्कतें लगातार बढ़ने लगी हैं। नवजात शिशुओं के लिए यह मौसम बेहद खराब है। जिससे उन्हें सर्दी, जुखाम आदि की…
-
पूर्व सैनिक के खाते से 8 लाख गायब
बागेश्वर में सेना के रिटायर्ड सूबेदार से 8 लाख की ठगी का मामला सामने आया है , सेना के रिटायर्ड सूबेदार मदन सिंह जो बागेश्वर के मंजियाखेत क्षेत्र में रहते हैं उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह 2003 से बागेश्वर में रह रहे हैं और उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक में है लॉकडाउन के दौरान लम्बे समय से वो बैंक नही जा पाए , 6 सितंबर को जब वह बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते से ₹800000 निकल चुके हैं , खाते में हुई धोखाधड़ी से रिटायर्ड सूबेदार के होश उड़ गए ,बैंक कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को देने के लिए कहा , सूबेदार…