कोहरे के आगोश में बागेश्वर
बागेश्वर नगर पिछले कई दिनों से लगातार कोहरे की आगोश में है। लग रहा है सूरज की किरणे मंद पद गई ठण्ड और ठिठुरन बढ़ गई है। लोग ठंड से बेहाल हो गए हैं पहाड़ी से सटे गांवों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। बारिश नहीं होने से किसानों के माथे पर चिता की लकीरें साफ दिखने लगी हैं।
जाड़ों में इस बार औसतन बारिश कम हुई है। अभी तक पांच मिमी बारिश ही रिकार्ड की गई है। जिससे सूखी ठंड पड़ रही है। सुखी ठण्ड से आम जन की दिक्कतें लगातार बढ़ने लगी हैं। नवजात शिशुओं के लिए यह मौसम बेहद खराब है। जिससे उन्हें सर्दी, जुखाम आदि की शिकायत होने लगी है। इसके अलावा बुजुर्गों की भी दिक्कतें बढ़ गई हैं।
कपकोट तहसील के हिमालय से सटे गांवों में गुरुवार को देर शाम बर्फीली हवाएं चलने से तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस ने नीचे पहुंच गया। पानी जमने के कारण लोग उसे उबाल कर प्रयोग में जा रहे हैं। स्थानीय शिक्षिका रश्मि लोहनी का कहना है की सुबह शाम ठण्ड काफी है अगर धुप निकलती है तो ठीक है यदि मौसम ख़राब रहता है तो दिक्कत होती है जानवरो पर भी ठण्ड का असर देखा जा सकता है