पूर्व सैनिक के खाते से 8 लाख गायब
बागेश्वर में सेना के रिटायर्ड सूबेदार से 8 लाख की ठगी का मामला सामने आया है , सेना के रिटायर्ड सूबेदार मदन सिंह जो बागेश्वर के मंजियाखेत क्षेत्र में रहते हैं उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह 2003 से बागेश्वर में रह रहे हैं और उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक में है लॉकडाउन के दौरान लम्बे समय से वो बैंक नही जा पाए , 6 सितंबर को जब वह बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते से ₹800000 निकल चुके हैं , खाते में हुई धोखाधड़ी से रिटायर्ड सूबेदार के होश उड़ गए ,बैंक कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को देने के लिए कहा , सूबेदार ने पुलिस में तहरीर देकर ठगों खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है , दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे साइबर ठगी के मामलों से देशभर में कई लोग अब तक अपने जीवन भर की कमाई गवा चुके हैं । जिससे लोगों का बैंकों पर से भी भरौसा उठता जा रहा है ।