खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

हरिद्वार

हरिद्वार की खबरें

  • उत्तराखंड,  हरिद्वार

    ऋषिकेश- वीकेंड पर पर्यटकों ने जमकर उठाया राफ्टिंग का लुत्फ

    ऋषिकेश। तीर्थनगरी में साहसिक खेलों के शौकीनों ने गंगा में राफ्टिंग का जमकर लुत्फ उठाया। वीकेंड पर तीर्थनगरी पर्यटकों से गुलजार रही। ब्रह्मपुरी, शिवपुरी पीक प्वांइट पर पर्यटकों की भीड़ रही। सुबह से लेकर सूर्यास्त तक गंगा में दिनभर रंग बिरंगी राफ्टें पर्यटकों की अठखेलियां दिखाई दिए। वीकेंड पर तीर्थनगरी में मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, तपोवन और मुख्य बाजार में जमकर भीड़ देखने को मिली। तीर्थनगरी की गलियां और राजमार्ग पर दिनभर जाम रहा। सुबह से लेकर शाम तक राजमार्ग पर वाहनों का दबाव रहा। कोयलघाटी से लेकर तपोवन तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। बढ़ती भीड़ देखकर होटल व्यवसायी, व्यापारी और राफ्ट संचालकों के चेहरे खिल उठे। स्थानीय लोगों ने…

  • उत्तराखंड,  हरिद्वार

    हरिद्वार – कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत उतरे गंगा में सफाई अभियान मे

    हरिद्वार – आगामी कुम्भ की के लिए गंगा घाटों की सफाई व मरम्मत आदि के लिए सफाई अभियान चल रहा है घाटों पर सफाई का अभियान के दौरान जब कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत पहुंचे तो वे खुद ही गंगा में सफाई करने उतर गए। एक आईएएस को इस तरह से गंगा में सफाई करते देख लोग भी हैरान रह गए।  हरिद्वार में गंगा बंदी के बाद अब कुंभ मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए रविवार को बड़े स्तर पर गंगा में सफाई अभियान चलाया गया। कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत भी इसमें शामिल हुए। कुंभ मेला प्रशासन ने शहर के सामाजिक संगठनों से गंगा को साफ…

  • उत्तराखंड,  हरिद्वार

    हरिद्वार – हरदा को हरिद्वार आना पड़ा भारी – दर्ज हुआ मुक़दमा

    उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित 300 कांग्रेसियों के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भगवानपुर विधायक ममता राकेश समेत 6 के भी मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में सिडकुल में कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली थी आज सिडकुल थाने के एस ओ की ओर से यह मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • उत्तराखंड,  हरिद्वार

    कुम्भ के मद्देनजर गंग नहर बंद

    हरिद्वार हर की पौड़ी से बहने वाली अविरल गंगनहर को मध्यरात्रि से बंद कर दिया गया है ,अब दीपावली की रात 14 नवम्बर को गंग नहर में फिर से पानी छोड़ा जाएगा , आगामी कुम्भ को देखते हुए जिला प्रशासन ने दशहरे से 10 दिन पहले गंग नहर को बंद किया गया है , गंग नहर के बन्द होने से गंगा घाटों में गंदगी दिखने लगी है , गंग नहर बन्द होते ही गंगा में पैसे बीनने वालों की भीड़ लगी है , उजाला होते ही लोग गंगा में पैसे बीनते नजर आए ,सुबह सवेरे एक व्यक्ति को चांदी का मुकुट भी मिला है जो चर्चा का विषय बना हुआ…

  • उत्तराखंड,  हरिद्वार

    शांतिकुंज प्रमुख को क्लीन चिट

    हरिद्वार शांतिकुंज प्रमुख प्रणव पंड्या और उनकी पत्नी शैलबाल को बड़ी राहत मिली है ,छतीसगढ़ की एक युवती ने दिल्ली में करवाई थी प्रणव पंड्या पर दुष्कर्म की एफआईआर , पुलिस ने जांच के बाद शांतिकुंज प्रमुख को क्लीन चिट दे दी है , पुलिस को जांच में नही मिला कोई ठोस सबूत , बीती मई माह में पीड़िता द्वारा दिल्ली के विवेक विहार थाने में कराया गया था मुकदमा दर्ज , दिल्ली पुलिस द्वारा हरिद्वार पुलिस को मामले में सौपी गई थी जांच ,पुलिस द्वारा शांतिकुंज में रहने वाली कई महिलाओं के भी लिए गए बयान , आरोप लगाने वाली युवती शांतिकुंज हरिद्वार आश्रम में सेविका रह चुकी है…

error: Content is protected !!