खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  हरिद्वार

ऋषिकेश- वीकेंड पर पर्यटकों ने जमकर उठाया राफ्टिंग का लुत्फ

ऋषिकेश। तीर्थनगरी में साहसिक खेलों के शौकीनों ने गंगा में राफ्टिंग का जमकर लुत्फ उठाया। वीकेंड पर तीर्थनगरी पर्यटकों से गुलजार रही। ब्रह्मपुरी, शिवपुरी पीक प्वांइट पर पर्यटकों की भीड़ रही। सुबह से लेकर सूर्यास्त तक गंगा में दिनभर रंग बिरंगी राफ्टें पर्यटकों की अठखेलियां दिखाई दिए।

वीकेंड पर तीर्थनगरी में मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, तपोवन और मुख्य बाजार में जमकर भीड़ देखने को मिली। तीर्थनगरी की गलियां और राजमार्ग पर दिनभर जाम रहा। सुबह से लेकर शाम तक राजमार्ग पर वाहनों का दबाव रहा। कोयलघाटी से लेकर तपोवन तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। बढ़ती भीड़ देखकर होटल व्यवसायी, व्यापारी और राफ्ट संचालकों के चेहरे खिल उठे। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार और रविवार को छुट्टी के कारण विभिन्न प्रांतों के पर्यटक और यात्री तीर्थनगरी की ओर रुख करते हैं। इन दो दिनों में तीर्थनगरी में वाहनों और पर्यटकों का दबाव बढ़ जाता है। रविवार शाम और सोमवार सुबह पर्यटक अपने गतंव्यों की ओर रवाना होते हैं। तब तक स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!