कुम्भ के मद्देनजर गंग नहर बंद
हरिद्वार हर की पौड़ी से बहने वाली अविरल गंगनहर को मध्यरात्रि से बंद कर दिया गया है ,अब दीपावली की रात 14 नवम्बर को गंग नहर में फिर से पानी छोड़ा जाएगा , आगामी कुम्भ को देखते हुए जिला प्रशासन ने दशहरे से 10 दिन पहले गंग नहर को बंद किया गया है , गंग नहर के बन्द होने से गंगा घाटों में गंदगी दिखने लगी है , गंग नहर बन्द होते ही गंगा में पैसे बीनने वालों की भीड़ लगी है , उजाला होते ही लोग गंगा में पैसे बीनते नजर आए ,सुबह सवेरे एक व्यक्ति को चांदी का मुकुट भी मिला है जो चर्चा का विषय बना हुआ है , जिला प्रशासन ने आगामी कुम्भ के आयोजन को देखते हुए गंग नहर को बंद करने का निर्णय लिया है ,इस दौरान गंग नहर की साफ-सफाई और मरम्मत के कार्य किए जाएंगे और कुंभ मेले के लिए श्रद्धालुओं के लिए गंगा स्नान घाटों का निर्माण भी किया जाएगा ।