शांतिकुंज प्रमुख को क्लीन चिट
हरिद्वार शांतिकुंज प्रमुख प्रणव पंड्या और उनकी पत्नी शैलबाल को बड़ी राहत मिली है ,छतीसगढ़ की एक युवती ने दिल्ली में करवाई थी प्रणव पंड्या पर दुष्कर्म की एफआईआर ,
पुलिस ने जांच के बाद शांतिकुंज प्रमुख को क्लीन चिट दे दी है ,
पुलिस को जांच में नही मिला कोई ठोस सबूत , बीती मई माह में पीड़िता द्वारा दिल्ली के विवेक विहार थाने में कराया गया था मुकदमा दर्ज , दिल्ली पुलिस द्वारा हरिद्वार पुलिस को मामले में सौपी गई थी जांच ,पुलिस द्वारा शांतिकुंज में रहने वाली कई महिलाओं के भी लिए गए बयान , आरोप लगाने वाली युवती शांतिकुंज हरिद्वार आश्रम में सेविका रह चुकी है ।