खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  हरिद्वार

कोरोना के निवारण के लिए हुआ बगुलामुखी महायज्ञ का आयोजन

कोरोना बीमारी के हाहाकार से पूरा विश्व हलकान है , भारत मे भी कोरोना का आंकड़ा लाखों में है , इसी त्रासदी के चलते आज रूड़की में श्री कृष्ण वैदिक संस्थान में आचार्य लोकेश शास्त्री ने संक्रमण दोष निवारण को लेकर बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया जिसमें अर्चक महासभा के अध्यक्ष आचार्य रजनीश शास्त्री,उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य रमेश सेमवाल व दर्जनों पुरोहितों ने महायज्ञ में आहुति दी और देश में संक्रमण से मुक्ति की कामना की। कार्यक्रम में मेयर गौरव गोयल ने भी यज्ञ में आहुति दी। आचार्य लोकेश शास्त्री ने कहा कि उनके संस्थान पर आज पुरोहितों ने महायज्ञ किया है जिसमें जनप्रतिनिधियों व शहर के लोगों ने भाग लिया है। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रउच्चरण कर यज्ञ में आहुति दी है और विश्वशांति व संक्रमण दोष निवारण के लिए बगलामुखी यज्ञ अनुष्ठान किया है जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!