हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

कुंभ से पहले मकर संक्रांति स्नान पर्व पर देशभर से आए सात लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। हरकी पैड़ी समेत सभी प्रमुख घाटों पर गुरुवार को तड़के से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
सुबह कोहरा और कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। मकर संक्रांति के इस स्नान को महाकुंभ का पूर्वाभ्यास भी माना जा रहा था।
कुमाऊं और गढ़वाल से श्रद्धालु देव डोलियां लेकर पहुंचे। ढोल और दमाऊ की थाप पर श्रद्धालुओं ने अपनी आराध्य देवी और देवताओं को गंगा स्नान कराया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तिल, उड़द की दाल की खिचड़ी दान की
मुंडन, कर्ण छेदन जैसे मांगलिक कार्य संपन्न कराए।