खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  हरिद्वार

चैंपियन ने अपना विवादित ऑडियो वायरल होने के बाद जताया खेद, जानिये क्या कहा

अक्सर विवादों में रहने वाले भाजपा विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने ऑडियो वायरल मामले को लेकर लिखित में खेद जताया है। चैंपियन का कहना है कि उनका आशय अभाविप या उसके कार्यकर्ताओं को बुरा-भला कहने का नहीं था। खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का विवादों से पुराना नाता रहा है। अब वो फिर सुर्खियों में गुरुवार को वायरल हुए एक ऑडियो की वजह से आए हैं। इस ऑडियो में विधायक यह आडियो विधायक और अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के बीच बातचीत का बताया गया, जिसमें विधायक फोन पर अभाविप संगठन पदाधिकारी को फटकार लगा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि लक्सर के राजकीय महाविद्यालय में धरने पर बैठे अभाविप कार्यकर्ताओं की मांग पूरी होने का श्रेय खुद को देने पर विधायक ने अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी के एक सदस्य को फोन पर धमकाया। इतना ही नहीं उन्होंने अमर्यादित भाषा का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने कार्यकर्ता को दून बुलाकर उनकी औकात दिखाने तक की बात कह डाली। वहीं, ऑडियो वायरल होने से चैंपियन को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित भाजपा में एक बार फिर असहज स्थिति बन गई।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!