अब हरक ने खेला मास्टर स्ट्रोक , नही लड़ेंगे 2022 का चुनाव
हमेशा सुर्खियों में रहने वाले उत्तराखंड के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत एक बार फिर सुर्खियों में हैं , अब हरक सिंह रावत ने साल 2022 का विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। दरअसल सरकार ने हाल ही में भवन सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से उन्हें हटा दिया था ,जिस वजह से उनके करीबियों को भी बोर्ड भंग होने के कारण हटना पड़ा था। ऐसे में अब हरक सिंह रावत ने नया दांव खेलते हुए विधानसभा चुनाव ना लड़ने की घोषणा कर दी है। हरक सिंह रावत ने कहा कि चुनाव ना लड़ने के अपने फैसले को उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी अवगत करवा दिया है ,उन्होंने कहा कि वे जीवन भर आम लोगों की सेवा में जुटे रहेंगे। हरक सिंह रावत ने अपने इस बयान के साथ यह भी साफ कर दिया कि वह सरकार के फैसले से नाराज हैं , हालांकि उन्होंने यह बात खुलकर नहीं कहीं। लेकिन आंखों में आंसू के साथ हरक सिंह ने कहा कि वह अस्वस्थ थे इसलिए इन दिनों उन्हें सरकार के निर्णयों का पता नहीं चल पाया ,फिर भी एक बार वो मुख्यमंत्री से मिलकर बात चीत करेंगे ।