खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
नैनीताल

कलयुगी बेटे ने की माँ की हत्या

हल्द्वानी – नगर चौकी क्षेत्र के करायल चतुर सिंह में आज 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला हीरा देवी की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला के छोटे बेटे को गिरफ्तार कर लिया , पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया की वृद्ध महिला के परिवार में उसके पति के अलावा दो बेटी और दो बेटे हैं सभी आपस में तनाव में रहते थे और एक दूसरे से किसी की खास बातचीत नहीं होती थी और सभी अपने कमरों में अलग-अलग रहा करते थे, आरोपी छोटे बेटे को उसकी मां अक्सर ताने मारती थी जिस पर वह काफी नाराज रहता था, कल देर रात उसने अपनी मां को सोता देखा और मौका पाकर घर की रसोई में पड़े चाकू से मां की गला रेत कर हत्या कर दी और हत्या में शामिल हथियार और अपने खून से लथपथ कपड़ों को छुपा दिया , वहीं पुलिस ने परिवार के सभी लोगों से अलग-अलग तरह से पूछताछ की जिसमें आरोपी छोटे बेटे राहुल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। महिला के पति राजेन्द्र सिंह सेना के रिटायर्ड कैप्टन हैं जो किसी काम से शहर से बाहर गए हुए थे

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!