बदहाल व्यवस्था
उत्तराखण्ड की बदहाल और सड़ी हुई स्वास्थ्य ब्यवस्था का इससे बुरा उदाहरण और कुछ नही हो सकता जब पूर्व मंत्री वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष और कद्दावर कॉंग्रेसी नेता को इलाज के लिए हल्द्वानी से लेकर देहरादून तक नाको चने चबाने पड़ जाये ।
निमोनिया की शिकायत पर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंची वरिष्ठ कॉंग्रेसी नेता इंद्रा ह्रदयेश कोरोना जांच में पॉजिटिव पाई गई ,लेकिन उनकी सामान्य बीमारी ने अस्पताल की पोल खोल कर रख दी , आम जनता तो लगातार इस अस्पताल की बदहाली की शिकायत कर कर के परेशान हैं , आनन फानन में नेता प्रतिपक्ष को सरकारी हेलीकॉप्टर से देहरादून ले जाया गया लेकिन ये क्या सरकार की नाक के नीचे बदइंतजामी ने राजधानी के नामी मैक्स अस्पताल की भी पोल खोल कर रख दी , सरकारी तन्त्र वरिष्ठ नेता के लिए एक अदद रूम की व्यवस्था नही करवा पाया , नेता प्रतिपक्ष की कड़ी आपत्ति के बाद उनको देहरादून के ही एक निजी अस्पताल में जगह तो मिल गयी लेकिन राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था का चीर हरण हो गया , इससे प्रदेश की आम जनता को सबक सीख लेना चाहिए कि अपनी सुरक्षा अपने हाथों में है खुद को सुरक्षित रखें नही तो आपकी अपनी लापरवाही आपकी जान और आपके परिवार पर भारी पड़ सकती है ।