खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

हल्द्वानी मे तेजी से सामान्य हो रही है स्थिति

 

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हालात सामान्य होते जा रहे है जहां इलाके में शांति व्यवस्था कायम होने लगी है तो वही जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं रविवार को होने वाली परीक्षा अपने निर्धारित स्थल और समय पर होगी और परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र ही कर्फ्यू पास के रूप में प्रयोग होगा। और आज शाम से कर्फ्यू प्रभावित स्थल छोड़कर इंटरनेट सेवा बहाल ho गई है कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं तथा आवश्यक वस्तु दूध इत्यादि की आपूर्ति की जा रही है।

कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत होने पर मेडिकल एंबुलेंस की सुविधा मिल सके।इसके लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सीएमओ डा श्वेता भंडारी को मेडिकल एंबुलेंस की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए। और साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में आम जन को आपात स्थिति में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो स्वास्थ्य विभाग ने दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है जिनका नाम और फोन नंबर डा एन सी तिवारी, एसीएमओ 9410167445 और डा अजय,  डिस्ट्रिक्ट  इम्मुनाइजेशन अधिकारी 9412120155 है।

रोडवेज की बसे पूर्व की भांति अपने स्थलों से चल रही है। साथ ही सब्जी मंडी भी सुचारू है जिससे लोगों को सब्जी की समस्या न हो। कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को एसेंशियल सेवाओं की आपूर्ति हो इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट को राशन, दूध , सब्जी आदि आवश्यक सामग्री की आपूर्ति बनाए रखने के आदेश दिए

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!