खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

2020 की 20 बड़ी घटनाएं, जो हमेशा रहेंगी याद

साल 2020 अब विदा लेने की तैयारी कर चुका है। अब यह महज एक नंबर बनकर रह जाएगा, लेकिन बीते 365 दिन के दौरान हुईं घटनाएं शायद ही कभी भूली जाएं। इस रिपोर्ट में हम ऐसी ही 20 घटनाओं से आपको रूबरू  कराते  है  जिन्होंने 2020 के दौरान हमें हंसाया तो रुलाया भी राम मंदिर के शिलान्यास ने धार्मिक हर्ष को चरम पर पहुंचाया तो कोरोना के खौफ के बीच कभी मरकज तो कभी तबलीगी जमात चर्चा में रही। इस बीच सैकड़ों किलोमीटर तक पैदल जाते प्रवासियों का दर्द काफी सालो ताल मन में रहेगा  दरअसल,

साल 2020 की शुरुआत सीएए और एनआरसी के विरोध के साथ हुई थी, लेकिन फरवरी आते-आते विरोध व प्रदर्शन की आग  इतना बढ़ गई कि दिल्ली इसकी चपेट में आकर झुलस गई।   23 फरवरी से 29 फरवरी तक दिल्ली के उत्तर पूर्वी हिस्से में दंगा होता रहा। इस दौरान 53 लोगों ने जान गंवाई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए।  इस दौरान शाहीन बाग में सैकड़ों महिलाएं सीएए और एनआरसी के विरोध में महीनों तक सड़क पर तम्बू गाड़ कर  बैठी रहीं।

होली का त्यौहार आते आते   पूरी दुनिया के लिए कहर बने  कोरोना वायरस ने भारत में भी अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया। वैसे तो देश में कोरोना के मामले जनवरी 2020 के दौरान ही सामने आए थे,  17 मार्च को कर्नाटक में पहली मौत दर्ज की गई।  तब से करीब डेढ़ लाख लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। व अब तक देश में एक करोड़ से ज्यादा लोग इस खौफनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं

यस बैंक के खाताधारक शायद ही इस घटना को भूलेंगे,  मार्च 2020 के शुरुआती हफ्ते में आरबीआई ने यस बैंक पर पाबंदियां लगा दीं। इसके तहत ग्राहक अपने ही खाते से एक महीने में 50 हजार रुपये से ज्यादा नहीं निकाल सकते थे। आरबीआई की पाबंदी का असर इस कदर हुआ था कि यस बैंक के शेयर के दाम पांच रुपये तक पहुंच गए थे।

देश को कोरोना से बचाने के लिए  25 मार्च से 21 दिन का पूर्ण लॉकडाउन लगाया। उस दौरान ट्रेन, बस और हवाई जहाज के साथ-साथ आम जनजीवन भी थम गया। लेकिन इसी दौर देश ने ऐसा नजारा भी देखा  जिसमे हजारो लोग बिना साधन के  अपने घरो को रवाना  हो गए  जगह जगह  हुए हादसों  ने  पीड़ा  को और बड़ा दिया  

 20 मार्च 2020  की तारीख  हमेशा याद की जाएगी  दरअसल, इसी दिन निर्भया के चारों दोषियों पवन, मुकेश, अक्षय और विनय को तिहाड़ के जेल नंबर तीन में फांसी के तख्ते पर लटकाया गया 

साल 2020 के दौरान राजनीति की दुनिया में भी कई उलटफेर हुए। इनमें मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार का गिरना और शिवराज सिंह का चौथी बार मुख्यमंत्री बनना भी शामिल है। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया के 22 समर्थकों ने इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार गिर गई 

देश को बंगाल की खाड़ी में आए अम्फान तूफान ने झकझोर कर रख दिया। इस दौरान देश के पूर्वी हिस्से पश्चिम बंगाल को काफी नुकसान हुआ।  अम्फान तूफान  के दौरान करीब 30 हजार घर ढह गए, जबकि 88 हजार हेक्टेयर में खड़ी फसल तबाह हो गई।

देश के  उत्तरी इलाकों पर पाकिस्तान से आई टिड्डियों ने हमला कर दिया। टिड्डियों के इन दलों ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद कर दी।

15-16 जून की रात लद्दाख बॉर्डर पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए। इस घटना में चीन के करीब 40 सैनिकों के मारे जाने की बात सामने आई, लेकिन चीन ने इसकी पुष्टि नहीं की। दरअसल, इस विवाद की शुरुआत 5 और 6 मई की रात से हुई थी। धीरे-धीरे हालात बिगड़ते रहे और 15-16 जून की रात हिंसक झड़प हो गई।   इसके बावजूद बॉर्डर पर हालात अभी तक सामान्य नहीं हो पाए हैं।

कोरोना, अम्फान तूफान और चीन से विवाद के बीच भारत को एक अच्छी खबर भी मिली। दरअसल, जून 2020 के दौरान भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का 8वीं बार अस्थायी सदस्य चुना गया। इस दौरान 192 वोटों में से भारत के पक्ष में 184 वोट पड़े।

साल 2020 बॉलीवुड के लिए बेहद खराब साबित हुआ। इस दौरान ऋषि कपूर और इरफान खान समेत बॉलीवुड के कई दिग्गज दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की मौत पूरे देश में चर्चा का विषय बनी रही।

चीन से विवाद के बीच पाकिस्तान भी भारत को आंखें दिखाने लगा। ऐसे में 27 जुलाई को फ्रांस से पांच लड़ाकू विमान राफेल भारत पहुंचे, जिससे भारतीय वायु सेना की ताकत काफी बढ़ गई। इन लड़ाकू विमानों को 10 सितंबर को आधिकारिक तौर पर भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। इसके बाद चार नवंबर को तीन और राफेल भारत आए, जिसके बाद इनकी कुल संख्या आठ हो गई है।

3 जुलाई के दिन कानपुर का बिकरू गांव अचानक सुर्खियों में आ गया। दरअसल, यहां कुख्यात बदमाश विकास दुबे ने अपने साथियों संग पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए।  इस दौरान महज आठ दिन में यूपी पुलिस ने विकास दुबे के पूरे गैंग का सफाया कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2019 के दौरान अयोध्या के राम मंदिर बाबरी मस्जिद विवाद का पटाक्षेप कर दिया, लेकिन राम मंदिर की नींव साल 2020 के अगस्त महीने में पांच तारीख को रखी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे और राम मंदिर का शिलान्यास किया।

 बिहार विधानसभा चुनाव इसलिए खास रहे, क्योंकि कोरोना काल से जूझ रहे देश में यह पहली लोकतांत्रिक प्रक्रिया थी, जिसे चुनाव आयोग ने कामयाबी से निपटाया। बिहार में इस बार राजद सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन भाजपा की मदद से जदयू लगातार चौथी बार सरकार बनाने में कामयाब रही।

खौफनाक कोरोना वायरस का असर पूरी दुनिया पर पड़ा। इस दौरान कई देशों की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा, जिनमें भारत भी शामिल है। कोरोना से प्रभावित भारत की जीडीपी में अप्रैल से जून की तिमाही में 23.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

साल 2020 की शुरुआत में सीएए-एनआरसी को लेकर विरोध झेलने वाली दिल्ली अब साल जाते-जाते किसानों के गुस्से का शिकार बन रही है। दरअसल, खेती-किसानी में सुधार के मकसद से मोदी सरकार ने तीन नए कृषि कानून तैयार किए, लेकिन किसान लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।

कोरोना संकट के दौर में अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई, लेकिन भारतीय शेयर बाजार ने नई ऊंचाइयां हासिल कीं। इस दौरान सेंसेक्स अपने सर्वोच्च स्तर 46 हजार 890 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी ने भी 13 हजार 740 अंकों का मुकाम हासिल किया।

साल 2020 जाते-जाते अद्भुत खगोलीय घटना का गवाह भी बना। दरअसल, 21 दिसंबर को बृहस्पति और शनि ग्रहों के बीच की कोणीय दूरी महज 0.06 डिग्री रह गई, जिससे ये दोनों ग्रह आपस में मिलते नजर आए। बता दें कि यह नजारा 400 साल में एक बार दिखाई देता है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!