आग लगने से 20 बीघा गेंहूँ की फसल जलकर राख

हल्द्वानी के नजदीक हरिपुर नायक गांव में करीब 18 बीघे में लगी गेहूं की फसल आग लगने की वजह से जलकर राख हो गई, गेहूं की फसल कटने के लिए तैयार थी लेकिन आज दोपहर अचानक आग ने पूरी गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया खेत में आग लगने के कारणों का सही पता नहीं चल सका है, इस घटना से खेत में काम कर रहे बटाईदार और खेत मालिक की मेहनत पर पूरी तरीके से पानी फिर गया , किसान को लगभग 70 कुन्तल पैदावार होने की संभावना थी ,घटना के बाद कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने खेत मालिक और बटाईदार से जा कर बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।