खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
अल्मोड़ा ,  उत्तराखंड

एक साथ 21 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत क्षेत्र में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एसएसबी सीमांत मुख्यालय के बाद अब कुंपूर लालकुर्ती में एक साथ 21 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल कुछ दिन पहले यहां एक महिला और पुरुष में कोरोना की पुष्टि हुई थी। ऐहतियातन प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में लोगों के कोरोना सैंपल लिए। 100 से अधिक सैंपल लेने के बाद शुक्रवार की रात 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन अब संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश कर रहा है।19 संक्रमितों को कोविड अस्पताल मजखली भेजा जाएगा, जबकि कुछ लोगों को होम आइसोलेसन में रखा जाएगा। संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने बताया कि क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट बनाने पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कुंपुर लालकुर्ती में सैंपलिंग का कार्य फिर चलेगा। पूरे क्षेत्र में प्रशासन निगाह रखे हुए है। रानीखेत क्षेत्र में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, त्योहारी सीजन के बावजूद बाजार में पिछले कुछ दिनों से भीड़ भी कम है। इधर, पुलिस की टीम भी अभियान चलाकर लोगों को सचेत करने में जुटी हुई है। पुलिस जहां सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग्स लगा रही है, वहीं पफलेट वितरित कर लोगों को मास्क पहनने और दो गज की दूरी के नियमों का पालन करने की सीख दी जा रही है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!