खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

26 करोड़ लागत की एलईडी लाइटों से जगमग होगा शहर

हल्द्वानी शहर जल्द ही एलईडी लाइटों से जगमग होता नजर आएगा, नैनीताल से लोकसभा सांसद अजय भट्ट और हल्द्वानी मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ने आज हल्द्वानी में स्ट्रीट लाइट राष्ट्रीय कार्यक्रम योजना का शिलान्यास किया, सबसे पहले हल्द्वानी शहर के 33 वार्डों में 21,हज़ार एलईडी लाइट लगेंगी करीब साढ़े 26 करोड़ की लागत से अगले 3 महीनों में एलइडी लगाने का काम पूरा होने की उम्मीद है,

भारत सरकार का उपक्रम EESL कंपनी इस काम को पूरा करेगी। कंपनी द्वारा इन लाइटों का रखरखाव अगले 7 वर्षों तक किया जाएगा जिसका अनुबंध किया जा चुका है, एलईडी लाइट लगने से शहर में बिजली की खपत 50 फ़ीसदी कम हो जाएगी.. यही नहीं इस योजना के तहत एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा जिस पर एलईडी लाइट खराब होने की शिकायत पर लाइट को 3 दिन में ठीक भी कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!