हल्द्वानी – 50 लाख की फिरौती मामला ,आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने महिला ज्वेलर्स से 50 लाख फिरौती मांगने के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है एक आरोपी राहुल राठौर सितारगंज जेल में बंद है और जेल के अंदर से ही उसने फोन कॉल कर महिला ज्वैलर्स से फिरौती की मांग की थी महिला ज्वेलर्स का नंबर आरोपियों के हाथ अखबार के जरिए मिला था महिला ज्वेलर्स ने अखबार में वार्षिक श्राद्ध का इश्तेहार दिया था , वहां से नंबर लेकर महिला ज्वेलर्स से फिरौती की मांग की गई जेल तक मोबाइल और सिम पहुंचाने का काम दो युवतियों ने किया था उनको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है , लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंचा , एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए कहा कि मुख्य आरोपी राहुल राठौर अभी जेल में बंद है उसे पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी ।