पतंजली योगपीठ हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस
आज देश भर में 72वा गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हरिद्वार में भी गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिली योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में झंडारोहण कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी,इस मौके पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ,आचार्यकुलम के बच्चे और बाबा के अनुयायियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
गणतंत्र दिवस के मौके पर बाबा रामदेव ने कहा है कि आज हमने यह शपथ ली है कि देश को ड्रग्स माफियाओं की लूट से बचाना है, भारत को योग और आयुर्वेदिक चिकित्सा का विकल्प देकर आत्मनिर्भर बनाना है। आयुर्वेदिक और प्राकृतिक चिकित्सा को मेडिकल का दर्जा दिए जाए इसको लेकर आचार्य बालकृष्ण और वैज्ञानिकों के साथ मिलकर पतंजलि योगपीठ में बड़ा रिसर्च कार्य चल रहा है उन्होंने कहा कि आज पतंजलि योगपीठ में संकल्प लिया है कि 2021 में स्वास्थ्य क्रांति के साथ-साथ भारतीय शिक्षा बोर्ड के माध्यम से शिक्षा क्रांति भी लाएंगे, मैकाले की शिक्षा पद्धति को खत्म कर अब भारतीय शिक्षा बोर्ड के माध्यम से पतंजलि योगपीठ देश में शिक्षा की क्रांति लाएगा ।