हरिद्वार जेल से 8 कैदी फरार

हरिद्वार में अस्थाई जेल से आठ कैदी फरार हो गए हैं जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है , कोविड-19 के मद्देनजर कोर्ट से जेल भेजे जाने वाले कैदियों को एक सप्ताह के लिए अस्थाई जेल में रखा जाता है। हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित भिक्षुक गृह को अस्थाई जेल बनाया गया है इसी अस्थाई जेल से आज सुबह आठ कैदी फरार हो गए। सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मियों ने घण्टों तक आसपास ही कैदियों की तलाश की लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई , कैदियों की तलाश में पुलिस चप्पे-चप्पे पर चेकिंग कर रही है। हरिद्वार जिले की सभी पुलिस थाना चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। हरिद्वार जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अस्थाई जेल से फरार आठ कैदियों की तलाश चल रही है।