खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  देहरादून

उत्तराखंड- विधानसभा सत्र कल

कोरोना संक्रमण के बीच उत्तराखण्ड विधान सभा का सत्र कल से होना है ,इसीलिए एहतियातन विधानसभा सत्र से पहले सभी मंत्रियों और विधायकों के कोरोना टैस्ट कराए जा रहे हैं ,जिसमें मंत्री समेत विधायको के कोरोना टैस्ट पॉजिटिव आए हैं , मंत्री धन सिंह रावत , उपनेता विपक्ष करन माहरा, भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है , जिससे विधायकों में अब दहशत का माहौल दिखाई दे रहा है , एक के बाद एक पॉजिटिव आ रहे विधायकों की वजह से सत्र के दौरान विधायकों की मौजूदगी कम दिखाई देगी , विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ,नेता प्रतिपक्ष इंद्रा ह्रदयेश , हरीश धामी समेत कई और विधायक कोरोना की चपेट में हैं , ऐसे में सत्र के दौरान सुरक्षा कर्मियों समेत अन्य कर्मचारियों के लिए एहतियात बरतनी जरूरी रहेगी ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!