यूजीसी ने जारी किया एकेडमिक कैलेंडर 2020 – 21

नई दिल्ली , यूजीसी ने अंडर ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर और पोस्ट ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर के छात्रों के लिए संशोधित एकेडमिक कैलेंडर 2020 – 21 घोषित कर दिया है , केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने ट्विटर से इस बात की जानकारी दी है , शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर बताया है कि शैक्षणिक सत्र 2020- 21 के लिए गाइडलाइन जारी की गई है , 2020- 21 के लिए नए सत्र की शुरुआत और परीक्षा की तारीखें भी तय कर दी गई हैं , गाइडलाइन के मुताबिक नए छात्रों के लिए 1 नवंबर से सत्र शुरू होगा ,जबकि परीक्षाएं 8 मार्च 2021 से 26 मार्च 2021 के बीच आयोजित की जाएंगी , यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को 31 अक्टूबर 2020 तक एडमिशन प्रक्रियाएं पूरी करने को कहा है ।
