आखिर कहा पिटे भा०ज०पा0 के दर्जा राज्यमंत्री

हल्द्वानी में भाजपा के दर्जा राज्यमंत्री से कुछ बदमाशों ने मारपीट की ,आरोप है कि दर्जा राज्यमंत्री के पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने और सूचना देने के बावजूद बनभूलपुरा थाना पुलिस ने मामले पर कोई कार्यवाही नही की , पुलिस की कार्य शैली से नाराज दर्जा राज्यमंत्री के समर्थन में आये सफाई कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी है।
गौरतलब है कि 21 सितंबर की रात को सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष अजय राजौर से कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट की थी , पुलिस में शिकायत के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया , आज नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विरोध जाहिर किया। वही पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पराशर का कहना है तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी जबकि सफाई कर्मचारियों के नेता राहत मसीह का कहना है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया अपनी ही सरकार में राज्य मंत्री के साथ इस तरह की अभद्रता हुई और पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की लिहाजा अगर जल्द पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो नगर निगम की साफ सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।