विधानसभा सत्र स्थगित
उत्तराखंड विधानसभा का एक दिवसीय मानसून सत्र आज संपन्न हुआ और अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया , एक दिवसीय मानसून सत्र की कार्यवाही को लेकर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि 3 घंटे 6 मिनट कार्रवाही चली , जिसमें 19 विधेयक पास हुए तो वही 2 घंटे 9 मिनट विपक्ष के हंगामे की वजह से व्यवधान भी सदन में रहा , वही विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि 12 विधायक पत्रकार दीर्घा , 30 विधायक विधान मंडल में बैठकर उपस्थित रहे जबकि 14 विधायक वर्चुअल माध्यम से सत्र में जुड़े , शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने को लेकर विधानसभा उपाध्यक्ष ने सभी विधायकों का धन्यवाद किया ।