भारत सरकार की एक टीम ने आज जिले के अधिकारियों की बैठक ली
नैनीताल जनपद में कोविड सम्बन्धी स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लेने भारत सरकार की एक टीम ने आज जिले के सभी अधिकारियों की बैठक ली, संयुक्त सचिव वाणिज्य एवं उद्योग निधिमणि त्रिपाठी के नैतृत्व में चली इस बैठक में यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया की कोविड-19 लक्षण प्रकट होने पर शीघ्र-अतिशीघ्र सैम्पलिंग की जाये। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों को त्वरित उपचार दिया जाये तथा मरीजों के स्वास्थ्य पर पैनी नज़र रखी जाये। यही नही होम आईसोलेशन के मरीजों की नियमित जाॅच की जाये तथा चिकित्सकों द्वारा प्रतिदिन मरीजों से टेलिफोनिक सम्पर्क कर स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारियाॅ भी ली जायें। जबकी फैक्टरी, कम्पनियों, आॅफिसो में कार्य करने वालों की भी पूरी तरह सैम्पलिंग की जाये और उनको कोविड के बारे में जागरूक किया जाये। उन्होंने सैम्पलिंग बढ़ाने के साथ ही चिकित्सालयों की क्षमता भी बढ़ाने का सुझाव भी दिया। यही नही भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी गाइडलाइन का अनुपालन कराने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने पर जोर देने की बात भी कही ।