खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

कृषि विधेयक बिल के विरोध में किसान-राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

रामनगर: केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि विधेयक बिल के विरोध में किसानो द्वारा देशव्यापी विरोध के बीच आज भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने ट्रैक्टर ट्राली व बाइकों में सवार होकर केंद्र सरकार के इस बिल का जमकर विरोध करते हुए एसडीएम विजय नाथ शुक्ल के माध्यम से एक ज्ञापन देश के राष्ट्रपति को भेजा।

भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष दीवान कटारिया के नेतृत्व में एकत्रित किसानों ने ग्राम पीरुमदारा से ट्रैक्टर ट्राली व बाइको में सवार होकर केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयक बिल का जमकर विरोध करते हुए जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया ग्रामीण क्षेत्रों से घूमता यह जुलूस तहसील प्रांगण में पहुंचा जहां किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर ज्ञापन भेजते हुए कहा कि वर्तमान संसद सत्र में जो तीन कृषि अध्यादेश केंद्र सरकार ने पास किये है वह पूरी तरह किसान विरोधी हैं जिसके विरोध में आज देश के किसान सड़कों पर है उन्होंने कहा कि अध्यादेश के अनुसार किसान को उत्पाद किसी भी प्रदेश में बेचने की आजादी की बात कही है भारत का 85% किसान मात्र अधिकतम 2 हेक्टेयर जमीन का मालिक है नाही उसके पास पर्याप्त मात्रा में उत्पाद है और ना ही साधन है दूसरे प्रदेश में जाकर खरीददार ढूंढना और अपना माल बेचना उन किसानों के लिए संभव नहीं है उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों के भंडारण की सीमा समाप्त होने से भी किसान को कोई लाभ नहीं होने वाला है

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!