घोड़ाखाल सैनिक स्कूल देश में नंबर वन

आर्थिक मंडी, कोरोना, सामान्य जान जीवन अवव्यस्था के बीच यह खबर पूरे उत्तराखंड का सिर गर्व से ऊंचा करेगी, क्योंकि एक स्कूल जिसकी स्थापना देश सेवा के लिए हुई थी वो आज अपने लक्ष्य में कामयाब होता दिख रहा है, नैनीताल जिले में स्थित घोड़ाखाल सैनिक स्कूल जिसने पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा सैन्य अधिकारी दिए हैं। पिछले 10 साल से घोड़ाखाल सैनिक स्कूल से हर साल 33.4 प्रतिशत विद्यार्थी एनडीए, नेवल एकेडमी और मिलिट्री एकेडमी को ज्वाइन करते हैं। यह आंकड़ा देश के किसी भी सैनिक स्कूल से सबसे ज्यादा है। यही वो कारण है जिसकी वजह से पूरा देश स्कूल को सलाम कर रहा है
दूसरे नंबर पर हिमाचल प्रदेश स्थित सैनिक स्कूल सुजनपुर टिहरा है, जहां का औसत 30.5 है। 24.3 प्रतिशत के साथ आंध्र प्रदेश स्थित सैनिक स्कूल कोरूकोंडा तीसरे नंबर पर है। यह आंकड़े 21 सितंबर को मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस द्वारा सांसद में पेश किए गए थे। बात अन्य राज्यों की करें तो हरियाणा में स्थित सैनिक स्कूल कुंजपुरा 13.8 प्रतिशत छात्रों के साथ सैन्य अकादमियों में शामिल होने के साथ 10 वें स्थान पर है, जबकि सैनिक स्कूल कपूरथला 10.9 प्रतिशत के साथ 17 वें स्थान पर है। 24 राज्यों में कुल 33 सैनिक स्कूल हैं। उनमें से उत्तर प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जहां तीन सैनिक स्कूल हैं, जबकि हरियाणा सहित सात अन्य राज्यों में प्रत्येक में दो स्कूल हैं। पंजाब में एक दूसरा सैनिक स्कूल अमृतसर के पास स्थापित होने की प्रक्रिया में है। कुछ और सैनिक स्कूल अन्य राज्यों में भी आ रहे हैं।रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में सैनिक स्कूल सोसायटी यह सभी स्कूल संचालित किए जाते हैं। इनका लक्ष्य छात्रों को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करना है।