खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  टिहरी

मेरे बच्चे को माँ की कमी मत होने देना – मैं इस दुनिया से जा रही हू।

मेरे बच्चे का ख्याल रखना उसे मां की कमी महसूस मत होने देना… यह दर्द है एक माँ का जो अब इस दुनियां में नही है ,टिहरी जिले के घनसाली ब्लॉक बेलेश्वर कस्बे की शालिनी ने मरने से पूर्व यह लाइनें लिखी , गरीब परिवार की शालिनी की शादी सौरभ से 2 साल पहले हुई थी , शालिनी बार-बार अपने पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर अपने मायके जाकर अपनी मां को यह सब बताती थी लेकिन बेटी का घर बर्बाद ना हो यह सोचकर हर बार शालिनी की मां उसे वापस उसके ससुराल भेज देती इस घटना के कुछ दिन पहले भी शालिनी अपनी मां के पास गई थी और उसने अपनी मां से कहा था कि यह लोग मुझे जीने नहीं देंगे मुझे मार डालेंगे

लेकिन गरीब माँ ने बेटी को समझा-बुझाकर खुद ही मौत के मुंह में धकेल दिया , 2 दिन पूर्व शालिनी ने अपने ससुराल में आत्महत्या कर ली और अपने पीछे एक साल के बच्चे को छोड़ गई , उसकी मौत के बाद जब मौके पर पुलिस टीम ने ससुराल वालों से पूछताछ की तो वो हर बात से अंजान बने रहे लेकिन जब मृतका की मां और भाई ने पुलिस में कंप्लेंट करने की बात कही तो ससुराल पक्ष के अमीर लोगों ने मृतका के परिवार वालों को चुप रहने की बात कही ,जिसके बाद मृतका शालिनी की मां ने घनसाली पुलिस थाने में जाकर शालिनी के पति – सौरव सुयाल  सास- सुमित्रा देवी व ससुर- सुंदर  के खिलाफ तहरीर दी है , फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर मृतका के ससुराल पक्ष से पूछताछ कर रही है

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!