खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री कल उत्तराखण्ड को देंगे कई योजनाओं की सौगात…

उत्तराखण्ड को कल कई योजनाओं की सौगात मिलने जा रही है ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे , हरिद्वार के जगजीतपुर में 68 एमएलडी के सीवर शोधन संयंत्र, सराय में 18 एमएलडी सीवर शोधन संयंत्र के साथ ऋषिकेश में भी कई योजनाएं शामिल हैं , हरिद्वार में सीवेज शोधन क्षमता 63 एमएलडी से बढ़कर अब 143 एमएलडी हो जाएगी । कुम्भ जैसे बड़े स्नान पर्वों पर भी गंगा अब सीवरेज की वजह से प्रदूषित नही होगी, कल कार्यक्रम में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी ऑनलाइन जुड़ेंगे, कल 11 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से की जा रही है कार्यक्रम में कोविड 19 के मद्देनजर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए 100 लोग ही शामिल हो पाएंगे ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!