रक्षामंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिलान्यास

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज दिल्ली से देहरादून में आइएमए के उत्तरी, दक्षिणी और मध्य परिसर को जोड़ने के लिए चकराता मार्ग (एनएच-72) पर दो अंडरपास (भूमिगत मार्ग) के निर्माण कार्य का वर्चुअली शिलान्यास किया। इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवाना भी मौजूद रहे। आइएमए के बीचों बीच गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास का मामला 40 साल से लंबित था। अंडरपास न होने की वजह से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था , रक्षा मंत्रालय ने आइएमए में दो अंडरपास के लिए 45 करोड़ की धन राशि मंजूर की है।