खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

हल्द्वानी से दिल्ली: 8 बजे निकलेगी पहली बस

हल्द्वानी: आम लोगों का पिछले 6 महीने  का इंतजार  खत्म होता नजर आ  रहा है ।  कल बुधवार से हल्द्वानी से दिल्ली के लिए  बसों का संचालन शुरू होगा। परिवहन निगम की ओर से  इसकी पूरी तैयारी हो गई है। कोरोना वायरस हेतु बनाए गए सभी नियमों का पालन होगा। हल्द्वानी से दिल्ली के लिए  10 बसै चलेंगी जिसमें पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी पहुंचने वाली बसें भी शामिल हैं। दिन की पहली बस सुबह 8 बजे रवाना होगी।  फिलहाल बुधवार को दिल्ली के लिए ही सेवा मिलेगी, धीरे-धीरे अन्य राज्यों के लिए भी बस सेवाओं को शुरू किया जाएगा। तय टाइम टेबल के अनुसार अभी दिल्ली के लिए केवल साधारण बसे ही अभी सेवा देगी। बता दें कि दिल्ली की बसों का आखिरी स्टॉप कौशांबी होगा। दिल्ली सरकार ने दूसरे राज्यों की बसों को एंट्री की अनुमति फिलहाल नहीं दी है।

काठगोदाम- हल्द्वानी -दिल्ली के लिए पांच बसों का संचालन किया जा रहा है। पहली बस सुबह 8 बजे , दूसरी बस सुबह 9 बजे, तीसरी बस दोपहर 12 बजे, चौथी बस दोपहर 1 बजे और पांचवी बस रात 8 बजे निकलेगी। इन बसों का किराया 345 रुपए होगा। इसके अलावा कुछ बसें पर्वतीय क्षेत्रों से भी हल्द्वानी बस स्टेशन पहुंचते हुए दिल्ली के लिए निकलेंगी।

हर यात्रा शुरू करने से पहले और समाप्ति पर वाहन के प्रवेश द्वार, हैंडिल, रेलिंग, स्टेयरिंग, गियर लीवर, सीट आदि को सही प्रकार से सैनिटाइज किया जाएगा। अंतरराज्यीय व अंतरजनपदीय यात्रा के दौरान सभी के लिए मास्क या फेस कवर पहनना जरूरी होगा। सामाजिक दूरी का पालन करना होगा और आरोग्य एप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। बस डिपो व यात्रा के प्रारंभिक स्थल पर थर्मल स्कैनिंग होगी। संबंधित जिलाधिकारी इसकी व्यवस्था कराएंगे। यात्रा के दौरान पान, तंबाकू, गुटखा शराब पर प्रतिबंध होगा। वाहनों में थूकना दंडनीय अपराध होगा।  जगह-जगह नहीं रुकेगी बस, निर्धारित स्टापेज ही रुकेगी। अगर किसी यात्री में कोविड के लक्षण मिलते हैं तो वाहन चालक इसकी सूचना निकटतम थाने व स्वास्थ्य केंद्र को देंगे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!