खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

कोटाबाग के जालागांव में घास लेने गई एक महिला को हाथी ने पटक पटक कर मार डाला।


जालागांव निवासी बिशना देवी पत्नी जसवंत सिंह जिनकी उम्र 55 साल थी ,गांव की महिलाओं के साथ घास काटने खेतों में गई थी , जहां हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया ,साथ में गई महिलाओं ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई और ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने गंभीर रूप से घायल बिशना देवी को कोटाबाग के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया , जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोटाबाग ब्लॉक में बीते 3 महीनों में जंगली जानवरों के हमले में तीन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं ।

महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है उनका कहना है कि वन बिभाग लोगों की मौत पर मुवावजा बांट कर पल्ला झाड़ रहा है जबकि कोई ठोस कार्यवाही नही हो रही है ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!