खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

सीएम का हल्द्वानी दौरा

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में होने हैं उससे ठीक एक साल पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज हल्द्वानी को करीब 120 करोड़ लागत की विकास योजनाओं की सौगात दी, मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का विरोध किया और काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तहसील परिसर पहुंचे जहां उन्होंने 120 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जिसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बेस अस्पताल में आधुनिक उपकरणों का लोकार्पण करने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में खुले जेनेरिक मेडिसिन शॉप का भी लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि भाजपा सरकार साढे 3 साल में कई ऐतिहासिक कार्य कर चुकी है हल्द्वानी में आईएसबीटी और रिंग रोड को लेकर भी कार्य पाइप लाइन में है और जल्द ही रिंग रोड का पहले चरण का कार्य शुरू हो जाएगा , जिसके लिए 8 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं, लगभग 45 करोड़ की लागत से रिंग रोड का पहला चरण का काम होगा इसके अलावा आईएसबीटी भी जल्द धरातल पर उतरेगा, कार्यक्रम में इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्लाज्मा डोनेट करने वाले समाजसेवियों को भी सम्मानित किया मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत सहित जिले के कई भाजपा विधायक मौजूद रहे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!