हॉस्पिटल की बदली हालत से CM हुए खुश
हल्द्वानी: कुमाऊं दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हल्द्वानी वासियों को करोड़ों की सौगात दी। उन्होंने जनता को भरोसा जताया कि हल्द्वानी के विकास को लेकर जो भी वादे सरकार ने किए हैं, उसे पूरा किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हल्द्वानी के बेस हॉस्पिटल पहुंचे। मुख्यमंत्री रावत बेस अस्पताल को हाईटेक एवं आधुनिक उपकरणों से सुसजिज्जत होने पर काफी खुश नजर आये
बेस के डाक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि डीएम सविन बंसल की मेहनत एवं उनकें जनस्वास्थ्य के प्रति समर्पण के चलते हॉस्पिटल की तस्वीर पहले से बेहतर हुई है।डीएम सविन बंसल ने बेस को जो नये आधुनिकतम उपकरण दिये है उससे उनमे कार्य करने का नया जज्बा जागा है और निश्चय ही उनकी कार्य कुशलता एवं क्षमता मे भी वृद्वि होगी। पिछले साल डीएम सविन बंसल ने नैनीताल जिले की कमान संभाली थी और इसके बाद वह स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। सीएम रावत ने पिछले साल नैनीताल जिले के दौरान भी डीएम सविन बंसल की तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि था कि मुझे खुशी है कि मैनें आईएएस सविन बंसल को जिले की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने डीएम की तारीफ में कहा की वह जनस्वास्थ्य के साथ ही जनसेवा में विश्वास रखते है। उन्होंने जनपद नैनीताल को स्वास्थ्य के साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढाओ, नैनीझील संवर्धन तथा विकास कार्यो के क्रियान्वयन मे विशेष सराहनीय योगदान किया है। इसके लिए सविन तथा उनके सभी सहयोगी अधिकारी प्रशंसा के पात्र है।