खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे का सांकेतिक विरोध


कांग्रेस ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बृहस्पतिवार को हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम का करते हुए प्रदेश की जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया के नेतृत्व में डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल में सांकेतिक प्रदर्शन किया। बल्यूटिया ने कहा कि डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल में बने जिस प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का लोकार्पण 15 नवंबर 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा किया जा चुका है, आज उसी का मुख्यमंत्री ने पुनः लोकार्पण कर दिया। जबकि पूर्व में स्थापित शिलापट जिसमें लोकार्पण की तारीख़ दी गयी है वह आज भी वहीं पर है। इसलिए हम आज किसी सिलावट के सामने सांकेतिक प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं। कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा को यह बताना चाहती हैं कि उनके पास नया करने के लिए कुछ नहीं है। वह कांग्रेस के समय में शुरू हुए कार्यों को ही अपना बताते हुए दोबारा लोकार्पण करने में जुटे हुए हैं।
पूर्व राज्यमंत्री ललित जोशी, उत्तराखंड आंदोलनकारी केदार पलड़िया, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जगमोहन चिलवाल, भुवन तिवारी, नितिन बल्यूटिया, पूर्व छात्र संघ सचिव कैलाश साह, व्यापार मण्डल अध्यक्ष गोविन्द बागडवाल, पूर्व सचिव कांग्रेस सराफ़त खाँ, राष्ट्रीय संयोजक एन एस यू आई अजय शर्मा, रमेश गोस्वामी , पुष्पराज गरबियाल आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!