खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
राष्ट्रीय

टनल के बहाने कांग्रेस पर बरसे मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन कर दिया है। बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने पीएम मोदी को टनल के बारे में जानकारी दी। यह 10040 फीट ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लम्बी सुरंग है। रोहतांग टनल से लोग मनाली से केलांग मात्र डेढ़ घंटे में पहुंच सकेंगे।

पीएम मोदी ने कहा, पिछली सरकारों में राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं थी
लद्दाख में दौलत बेग एयर स्ट्रिप में भी राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखी। ऐसे सामरिक महत्व के बड़े प्रोजेक्ट सालों तक लंबित रखे गए। यह देश की सुरक्षा से भी समझौता है। पीएम ने कहा कि आज नॉर्थ ईस्ट और अरुणाचल को जोड़ने वाले पुल का काम भी अटल जी ने शुरू किया था। यह भी लंबित रखा गया। 2014 के बाद इसे गति दी गई। बिहार के कोसी पुल के साथ भी ऐसा ही हुआ। उन्होंने कहा की अब चाहे हिमाचल हो या कोई और क्षेत्र काम तेजी से चल रहे हैं। सड़क पुल आदि बन रहे हैं। आम लोगों के अलावा सेना का भी लाभ हो रहा है। देश की सुरक्षा करने वालों का ख्याल रखना हमारी प्राथमिकता है। वन रैंक वन पेंशन को भी इन लोगों ने पूरा नहीं किया। कागजों में ही दिखाया जाता रहा। मेक इन इंडिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। हमें अपने सामरिक सामर्थ को बढ़ाना है। अटल टनल इसी आत्मविश्वास का प्रतीक है।

सिस्सू में बोले पीएम- इससे बढ़ेगा पर्यटन, ताबो मठ को पूरी दुनिया जानेगी
पीएम नरेंद्र मोदी ने सिस्सू में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लाहौल में पर्यटन की अपार संभावनाए हैं। टनल बनने से अब पर्यटकों के लिए अब चंद्रताल, त्रिलोकीनाथ, स्पीति घाटी दूर नहीं है। ताबो मठ तक पूरे विश्व की पहुंच आसान होगी। टनल से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। होम स्टे, गेस्ट हाउस, ढाबा, हैंडीक्राफ्ट से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 
पीएम मोदी ने सभी लोगों को बधाई दी
पीएम मोदी ने इस क्षेत्र के सभी लोगों को अटल टनल के उद्घाटन पर बधाई दी और कहा कि मुझे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
सिस्सू में जनसभा को संबोधित कर रहे पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने सिस्सू में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह टनल यहां रोजगार उपलब्ध कराएगा।
यह देवभूमि और शौर्य की भूमि है: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत की साख और धाक स्थापित की। यह देवभूमि और शौर्य की भूमि है। राजनाथ सिंह ने सोमनाथ, बत्रा आदि को याद किया।
 
सीएम जयराम ठाकुर ने पीएम नरेंद्र मोदी को लाहौली टोपी पहनाई
सिस्सू में सीएम जयराम ठाकुर ने पीएम नरेंद्र मोदी को लाहौली टोपी पहनाई और थंका पेंटिंग भी भेंट की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मंत्री और स्थानीय विधायक रामलाल मारकंडा ने लाहौली टोपी पहनाकर सम्मानित किया। 

पीएम ने जिस बस को रवाना किया उसमें टशी दावा के बेटे सवार
पीएम मोदी ने जिस बस को रवाना किया है उसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मित्र रहे टशी दावा के बेटे राम देव भी सवार हैं। टशी-अटल की दोस्ती भी इस सुरंग की बुनियाद रही है।
टनल के उत्तरी हिस्से का भी किया निरीक्षण
पीएम मोदी रोहतांग में अटल टनल के उत्तरी हिस्से पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अटल टनल से संबंधित हर एक बात की जानकारी लेने की कोशिश की।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!