खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

गंगा में विसर्जित की गई लावारिस अस्थिया


हरिद्वार के सती घाट पर करीब पांच हजार लावारिस अस्थियों को गंगा जी में विसर्जित किया गया, देवोत्थान सेवा समिति हर साल देशभर के श्मशान घाटो से लावारिस अस्थियो को लेकर हरिद्वार पहुंचते हैं और उन्हें विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित कराते हैं

समिति के सदस्य करीब 5000 लावारिस अस्थियो को लेकर हरिद्वार के सती घाट पहुंचे, जहां 100 लीटर दूध की धारा के साथ वैदिक रिती रिवाज से सभी अस्थियो को गंगा जी में विसर्जित कर दिया गया, कार्यक्रम के संयोजक विजय कुमार ने बताया कि कोरोनावायरस संक्रमण से देश में बहुत मौतें हुई है कोरोना की वजह से उनके परिजन ना तो मृतक आत्मा के दर्शन कर सके हैं और ना ही उनका अंतिम संस्कार करा पाए हैं ऐसे में संस्था द्वारा अलग-अलग श्मशान घाटों से कोरोना से हुई मौत और अन्य लावारिस अस्थियों को इक्कठा करके गंगा जी में विसर्जित किया गया है ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!