खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

हल्द्वानी-ISBT के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार गौलापार के जन


हल्द्वानी के गौलापार इलाके से अंतरराज्यीय बस अड्डे को अन्यत्र शिफ्ट करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, कांग्रेस ने इसे बीजेपी की सोची समझी साजिश करार दिया है, गौलापार से लेकर लालकुआं तक के कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने आज आईएसबीटी के मुद्दे को लेकर हलद्वानी बुद्द पार्क में धरना दिया, उन्होंने कहा की वे राज्य सरकार के इस निर्णय के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट तक जायेंगे गौलापार में बनने वाले आईएसबीटी के लिये 8 हेक्टेयर जमीन हस्तांतरण में करीब 6 साल का वक़्त लगा, अब परिवहन विभाग ने वन विभाग को यह ज़मीन लौटा दी है, जिससे असीएसबीटी निर्माण की कोशिश फिर शून्य से शुरू होगी, इस पूरी प्रक्रिया में उत्तराखंड की जनता की गाढ़ी कमाई के ढाई करोड़ रुपये खर्च हुए जबकि आईएसबीटी के शिलान्यास तक करीब 2700 हरे पेड़ो को भी काट दिया गया था, जून 2017 में आईएसबीटी की खुदाई के दौरान नर कंकाल मिलने पर यह काम रुकवा दिया गया और नया आईएसबीटी हलद्वानी तीनपानी में बनाने की बात सरकार ने कही क्योंकी यह कांग्रेस का ड्रीम प्रोजेक्ट भी था और हरीश रावत सीएम रहते आईएसबीटी का शिलान्यास भी कर दिया था लेकिन श्रेय लेने को होड़ में बीजेपी सरकार ने काम रुकवा आईएसबीटी किसी अन्य जगह शिफ्ट करने की बात कह दी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!