खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  चमोली

उत्तराखंड- केदारनाथ के लिए शुरू होंगी हेली सेवा

देहरादून- बाबा केदार के भक्तों के लिए एक और खुशखबरी है कि अब आगामी 9 अक्टूबर से बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए हेली सेवा की भी शुरुआत की जा रही है डीजीसीए की टीम अगले एक-दो दिनों में हेलीपैड सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे, इसके अलावा हेली सेवा संचालित करने वाली कंपनियों ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है गौरतलब है कि इस साल कोरोना के चलते अब तक हेली सेवा प्रारंभ नहीं हो पाई थी हालांकि टेंडर बहुत पहले हो गए थे राज्य सरकार की अनुमति मिलने के बाद उकाड़ा ने चयनित हेली ऑपरेटर कंपनियों को हेली सेवा प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान कर दी है, साथ ही हेली सेवा से आने वाले यात्रियों के लिए एस ओ पी भी जारी कर दी है।इस यात्रा में गुप्तकाशी से 3875 रुपये, फाटा से 2360 रुपये और सिरसी से रुपये 2340 किराया रखा गया है। जबकि ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट https://heliservices.uk.gov.in पर जाकर कर सकते है। इस संबंध में उकाडा के सीईओ आशीष चौहान के अनुसार छह से आठ अक्तूबर के बीच डीजीसीए की टीम सभी हैलीपैड्स का निरीक्षण करेगी। इसके बाद डीजीसीए की अनुमति मिलने पर हवाई सेवा प्रारंभ कर दी जाएगी। नौ अक्तूबर से सेवाओं प्रारंभ करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी प्रारंभ कर दी गई है। यात्री किराया पहले से ही तय है। सभी यात्रियों से एसओपी का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!