खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

कांग्रेस का मौन ब्रत

    हल्द्वानी – उत्तर प्रदेश के हाथरस और गोंडा में हुई मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाओं के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के सामने मौन व्रत रखा। साथ ही नैतिकता के आधार पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूपी में गुंडाराज चरम पर है महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं है आए दिन यूपी में ब महिलाओं के साथ जघन्य अपराध व दुर्व्यवहार की घटनाएं होना आम हो गई हैं। लिहाजा हाथरस में हुई इस शर्मसार करने वाली घटना को देखते हुए यूपी की योगी सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे सभी ने मौन व्रत कर यूपी की योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!