खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  चमोली

केदारनाथ मंदिर के अंदर दर्शन की श्रद्धालुओं को मिली अनुमति

वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण सुना पड़ा बाबा केदारनाथ का धाम एक बार फिर भक्तिमय बन गया है , देवस्थानम बोर्ड ने उत्तराखंड से बाहरी लोगों को जैसे ही यात्रा की अनुमति दी वैसे ही भक्क्तो की संख्या में भारी इजाफा हुआ है, साथ ही अब केदारनाथ मंदिर के अंदर सभा मंडप तक जाने की अनुमति भी श्रद्धालुओं को मिल गई है।

विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम एक बार फिर भोले के जयकारो से गुंजायमान है, वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण बाबा का धाम इस वर्ष यात्रा खुलने से पहले ही सूना पड़ा था लेकिन देवस्थानम बोर्ड द्वारा हाल ही में उत्तराखंड राज्य के बाहर से आने वाले सभी सभी यात्रियों को गाइडलाइन के तहत यात्रा पर आने की अनुमति दी तो देश के कोने-कोने से एक बार फिर भक्त बाबा के दरबार में दर्शन को पहुंच रहे हैं , जिला प्रशासन और देवस्थानम बोर्ड द्वारा भक्तो को केदारनाथ मंदिर के सभा मंडप तक जाने की अनुमति भी दे दी गई है, जिससे भक्तों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। केदारनाथ यात्रा पर टिकी केदार घाटी की आर्थिकी अब फिर से पटरी पर आने लगी है ,लेकिन यात्रा में अब कुछ ही समय शेष बचा हुआ है ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!