खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  चमोली

औली रोपवे का संचालन सात माह बाद फिर से शुरू


कोरोना महामारी के कारण बंद पड़े औली रोपवे का संचालन सात माह बाद फिर से शुरू हो गया है। अब पर्यटक रोपवे से जोशीमठ नगर और औली का दीदार कर सकेंगे। पहले दिन ही रोपवे से तीन और चेयर लिफ्ट से छह लोग पर्यटन स्थली औली के दीदार को पहुंचे। जोशीमठ से औली तक 4.15 किमी लंबा रोपवे है, जो एशिया का सबसे लंबा रोपवे है। इस रोपवे पर दस टावर हैं। यह 1994 से संचालित हो रही है। गढ़वाल मंडल विकास निगम को रोपवे से करोड़ों का कारोबार होता है।  रोपवे की केबिन में एक बार में 25 पर्यटक बैठ सकते हैं। रोपवे के उप प्रबंधक दिनेश मलासी का कहना है कि सात माह बाद रोपवे का संचालन शुरू कर दिया गया है। अब औली में पर्यटकों के बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!