बाबा केदार पहुंचने की राह हुई आसान

बाबा केदारनाथ धाम के लिए आज से आठ हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरनी शुरू कर दी है , रूद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, मैखंडा, जामू-फाटा और बडासू से हेलीकॉप्टरों ने केदारनाथ के लिए सुबह छह बजे से उड़ान भरनी शुरू कर दी है, एसओपी के अनुसार हेली सेवा से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए ई-पास की अनिवार्यता नहीं होगी। वहीं सभी कंपनियों को धाम के लिए पचास से साठ फीसदी बुकिंग मिल चुकी हैं। हेलीकॉप्टर सेवा के सहायक नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि केदारनाथ के लिए एरो एविएशन, पिनकल, चिप्सन, क्रिस्टल, थुंबी, हिमालयन समेत आठ हेली कंपनियां पहले ही केदारघाटी में पहुंच चुकी हैं। केदारनाथ के लिए यात्री किराया निर्धारित कर दिया गया है , जिसमें गुप्तकाशी से 3875 रुपये, फाटा से 2360, सिरसी से 2340 रुपये प्रति निर्धारित किया गया है , केदारनाथ में अभी तक 24815 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं ।