खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

हल्द्वानी-नरभक्षी गुलदार के लिए शूटर तैनात


रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में अब तक 6 लोगों पर हमला करने वाले गुलदार को नरभक्षी घोषित कर दिया गया है ,आक्रोशित ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने दो शिकारियों को गुलदार को पकड़ने या शूट करने का आदेश जारी कर दिया है, जिसके बाद फतेहपुर रेंज में दो शिकारी 24 घंटे गुलदार की धरपकड़ के लिए तैनात कर दिए हैं, इसके अलावा 8 कैमरों की मदद से गुलदार को ट्रैप करने की भी कोशिश की जा रही है। छह लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले गुलदार को आखिरकार वन विभाग ने नरभक्षी घोषित कर ही दिया, जिसके बाद गुलदार को पकड़ने या शूट करने के लिए दो शिकारियों की तैनाती भी यहां कर दी है ,लगातार घने जंगल में गुलदार की तलाश तेज कर दी गई है, इसके अलावा वन विभाग की दो टीमें दिन-रात गुलदार की तलाश में जुटी है ,और दो पिजरे भी लगाए गए हैं, 8 कैमरों की मदद से गुलदार को ट्रैप करने की कोशिश की जा रही है लेकिन बावजूद इसके अब तक गुलदार का कहीं कोई नामोनिशान नजर नहीं आया है , शूटर्स के मुताबिक गुलदार के पंजों को पहचानने की कोशिश की जा रही है जिससे गुलजार की मूवमेंट का पता चल सके। दोनों शूटर्स को मेरठ से बुलाया गया है ,फतेहपुर वन प्रभाग में तैनात वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य ने कहा कि गुलदार को घेरने की कोशिशें तेज कर दी गयी हैं और जल्दी इसमें सफलता मिलेगी , ग्रामीणों के मुताबिक गुलदार का खौफ लगातार जारी है, शाम 4 बजे के बाद ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, गुलदार के खौफ से गांव और आसपास के इलाके में पूरी तरह सन्नाटा छाया है, हालांकि वन विभाग द्वारा शूटर्स तैनात किए जाने के बाद ग्रामीणों ने थोड़ा राहत की सांस ली है। फिलहाल वन विभाग और शूटर लगातार गुलदार की खोजबीन में जुटे हुए हैं, लेकिन जब तक गुलदार पकड़ा या मारा नहीं जाता तब तक ग्रामीणों में दहशत होना लाजमी है, ग्रामीणों ने वन विभाग से पुरजोर मांग की है कि गुलदार को किसी तरह पकड़ा जाए नहीं तो वह खौफ के साए में जीने को मजबूर हो रहे हैं ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!