रुड़की की तहसीलदार, ड्राइवर और अर्दली की हादसे में मौत

रुड़की- सुबह सुबह बड़ी दुखद खबर सामने आई है जानकारी के मुताबिक नजीबाबाद के पास नहर में तहसीलदार के वाहन गिरने से रुड़की की तहसीलदार सुनैना राणा और उनका वाहन चालक और अर्दली की मौत हो गई है। पुलिस और गोताखोरों की मदद से शव बरामद किए गए हैं बताया जा रहा है कि नैनीताल से कल देर शाम हरिद्वार वापसी के समय रात लगभग 8:30 बजे उनका वाहन नहर में गिर गया।प्राप्त समाचार अनुसार रुड़की तहसीलदार सुनैना राणा गाड़ी चालक सुंदर और अर्दली ओमपाल की हादसे में मौत की खबर के बाद जिला प्रशासन व तहसील कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है नजीबाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरवन पुर नहर में देर शाम अनियंत्रित होकर तहसीलदार की गाड़ी गिर गई जानकारी यह मिल रही है कि प्रशिक्षण से नैनीताल से वह लौट रही थी थाना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं स्थानीय गोताखोरों की मदद से तहसीलदार सुनैना राणा का शव बरामद कर लिया गया है