खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  टिहरी

उत्तराखंड- आदमखोर गुलदार का एक और निवाला, मचा कोहराम

उत्तराखंड में आदमखोर गुलदार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है राज्य के अलग-अलग जिलों में रोजाना कोई न कोई  घटना सामने आ रही है रविवार की रात को एक और मासूम बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्रनगर ब्लॉक की ग्रामसभा सलडोगी के अंतर्गत पीपल सारी में आदमखोर गुलदार ने उस वक्त एक 7 साल की मासूम बालिका को अपना निवाला बना लिया जब वह अपनी मां के साथ मकान के छत पर बाथरूम जाने के लिए खड़ी थी घात लगाए गुलदार ने मां के सामने ही बच्ची पर झपट्टा मारकर उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया घटना रविवार की रात लगभग 9:30 बजे की बताई जा रही है 7 साल की स्मृति को गुलदार द्वारा उठा कर ले जाए जाने के बाद मां सहित पूरा परिवार चीख-पुकार कर बच्चे के पीछे गुलदार से छुड़ाने के लिए पहुंचा लेकिन गुलदार बच्ची को घसीट कर ले गया घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग इकट्ठे हुए और खोजबीन शुरू की वन विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद खोजबीन शुरू की तो रात के 12:00 बजे 7 साल की मासूम स्मृति का शव बरामद किया गया। मृतक बच्ची के पिता मुकेश सिंह और पूरे परिवार में मासूम बच्ची की मौत के बाद कोहराम मच गया गांव में भी गुलदार के इस खौफनाक हमले के बाद दहशत फैल गई घटना के बाद वन विभाग ने आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की कार्रवाई की, ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी आदमखोर गुलदार आस-पास के गांव में कई बार हमला कर चुका है अब गुलदार के मासूम बच्ची के निवाला बनाने के बाद पूरा गांव सदमे में डूबने के साथ-साथ दहशत में भी है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!